Category Archives:  LifeStyle

ये 5 आदते होती है एक बुरे बेटे की पहचान, माता पिता ऐसे बेटे से रहते है हमेशा दुखी...जानिये

Oct 15 2019

Posted By:  Sanjay

इस दुनिया में सबसे ज्यादा सुखी वही इंसान है जिसके बच्चे अच्छे है और जिन लोगो के बच्चे बुरी आदतों वाले होते है उनके माता पिता उनसे हमेशा दुखी रहते है | आजकल ऐसे कई लड़के देखने को मिल जायेंगे और अपने माता पिता को हमेशा दुखी रखते है वो अपनी आदतों के कारण अपने माता पिता की नजर में एक बुरा इंसान बन जाते है | आज हम आपको लड़को की 5 आदतों के बारें में बताएँगे इनके कारण वो लड़के बुरे लड़को की गिनती में आते है | आपको उन बातो को ध्यान से समझना चाहिए और एक अच्छा, आदर्श बेटा बनाने का प्रयास करना चाहिए | वो आदते कौन कौन सी है आईये जानते है उनके बारें में...


1 . ज्यादा गुस्सा करने वाले 
गुस्सा, क्रोध हर समस्या की जननी होता है | गुस्से के कारण ही इंसान के जीवन में समस्याएं आती है इसलिए इंसान को हमेशा अपने गुस्से पर कंट्रोल रखना चाहिए | कुछ लड़के ऐसे होते है की वो अपने माता पिता पर गुस्सा होने पर उनके साथ बत्तमीजी करने लगते है उन्हें गालिया तक सुना देते है ये आदते अच्छी नहीं है लड़का ये सब तब ही करता है जब माँ बाप कमजोर होते है और लड़का जवान इसलिए वो अपनी ताकत का जोश उनको दिखाने लगता है | यदि आप अपने माता पिता की नजरो में अच्छा बनना चाहते हो तो अपने गुस्से पर कंट्रोल रखे और अपने माता पिता से कभी भी बत्तमीजी के साथ पेश न आये |



2 . मतलबी लड़के 
हर माता पिता अपने बच्चो का जीवन उज्जवल करने के लिए हर प्रकार से कठिन परिश्रम करके अपने बच्चो को हर वो चीज दिलाने की कोशिश करते है जिसे उनका बच्चा मांगता है वो खुद अपने बारें में न सोचकर अपने बच्चो की ख़ुशी को ज्यादा महत्त्व देते है | वो आपकी ख़ुशी के लिए कई त्याग और बलिदान भी देते है इसलिए आपको उनकी कद्र करनी चाहिए और जब आप जिम्मेदारी सँभालने लायक हो जाए तो अपने माता पिता को हमेशा खुश रखे और उन्हें कभी भी दुखी न करें पर मतलबी इंसान  कभी न बने तभी आप अपने माता पिता की नजरो में एक अच्छा और आदर्श बेटा बन पाओगे |


3 . कामचोर व्यक्ति 
जब माता पिता बूढ़े हो जाते है तो वो कमजोर पड़ जाते है उनके शरीर से ज्यादा काम नहीं होता है इस स्थिति में आपको उनके ऊपर से काम का बोझ उतार देना चाहिए और आगे आकर उनकी हर काम में मदद करनी चाहिए और घर के कामकाजो को खुद ही संभाल लेना चाहिए | कुछ कामचोर बेटे ऐसे होते है जो इस बात को समझते ही नहीं है और घर के अधिकतर कामो से जी चुराते है |

4 . अपनी बीबी को माता पिता से ऊपर समझना 


इस प्रकार की समस्या तभी शुरू हो जाती है तब वो अपनी बीबी को माता पिता से अधिक महत्त्व देता है और अपनी बीबी की अधिक सुनता है और माता पिता की कम | बेटे को कभी भी ये नहीं भूलना नहीं चाहिए की वो जिस मुकाम पर खड़ा है अपने माता पिता के कारण ही खड़ा है इसलिए कभी भी अपने माता पिता को अपनी बीबी से कम नहीं समझना चाहिए दोनों को समान महत्त्व और इज्जत दें ताकि आप सही निर्णय ले सको |

5 . पैसो का लालची 


जो बेटा पैसो का लालची होता है अपने माता पिता से ज्यादा धन दौलत को ज्यादा महत्त्व देता है उस बेटे की जिंदगी पर लानत है जो माता पिता आपको इस दुनिया में लेकर आये आप उन्हें पैसो के सामने कम महत्त्व देते है | आपकी असली दौलत तो आपके माता पिता है इसलिए आप उन्हें सर्वप्रथम महत्त्व दें और एक आदर्श और अच्छे बेटे के समान उनके सामने नजर आये |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर